-थाना रामपुरा के अपराध मे 254.20 क्विंटल गेंहु किमत 06 लाख 11 हजार 351 रूपये की धोखाधडी मे 04 साल से फरार 420 भादवी के आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

घटना का संक्षिप्त विवरण
माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अंकित जायसवाल के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को फरार अपराधियो को पकडने एवं अपराध की रोकथाम करने के निर्देश दिये गये है जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं श्रीमान प्रभारी SDOP महोदय मनासा श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा श्री विजय सागरिया, थाना प्रभारी थाना रामपुरा के नेतृत्व मे टीम द्वारा फरियादी प्रकाशचंद घोटा ग्रीन मर्चेनंट कमीशन निवासी रामपुरा के साथ अहमदाबाद की धनलक्ष्मी केनवास नाम की फर्म द्वारा मोबाईल के माध्यम से 254.20 क्विंटल गेहूँ 2405 रूपये प्रति किवंटल के हिसाब 06 लाख 11 हजार 351 रूपये की धोखाधडी करने के मामले मे थाना रामपुरा के अप.क्र.180/22 धारा 420 भादवि मे फरार जिग्नेश पिता विनयचंद शाह उम्र 51 साल निवासी अहमदाहाद गुजरात को अहमदाबाद गुजरात से क्राइम ब्रांच गुजरात व साइबर सेल नीमच की मदद से गिरफ्तार करने मे मिली सफलता ।
-आरोपी द्वारा 2022 से लगाकर 2026 तक इसी प्रकार से अलग अलग राज्यो मे कुल 03 करोड 29 लाख 55 हजार 800 रुपये की धोखाधडी की गई ।
अपराधिक रिकार्ड –
1.थाना असलाली अहमदाबाद 36 टन चावल कुल कीमत 63 लाख 55 हजार रुपये ।
2.थाना नयागां ढाणे महाराष्ट्र मटर 350 क्विंटल, चना 300 क्विंटल कुल किमत 42 लाख 31 हजार 500 रुपये ।
3.वर्ष 2024 मे थाना लहार भिण्ड मे 800 क्विंटल ज्वार व बाजरा 300 क्विंटल किमत 33 लाख 69 हजार 300 रुपये 4.वर्ष 2025 मे थाना हरपालपुर जिला छतरपुर मे गेंहु 3220 क्विंटल किमत 1 करोड 90 लाख रुपये ।
सराहनीय कार्यः – निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी रामपुरा, सउनि हरिसिंह सिसोदिया, सउनि नसीम अहमद , आर.434 मुकेश मछार, आर 129 रघुवीर सिंह, आर.597 विजय बारीवाल, पुलिस थाना रामपुरा तथा प्र.आर. प्रदीप शिंदे , आर लखन प्रताप सिंह, आर. कुलदीप सायबर सेल नीमच व क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube