कब्रिस्तान रोड पर चल रहे जुए का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार*

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रामपुरा। थाना रामपुरा पुलिस ने जुए के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार 9 जनवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी विजय सागरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नुरशाहवली दरगाह के पीछे कब्रिस्तान रोड क्षेत्र में दबिश देकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां आरोपी खुलेआम जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 850 रुपये नकद जप्त किए।
गिरफ्तार आरोपियों में
इदु पठान, पिता दीन मोहम्मद पठान, उम्र 23 वर्ष, निवासी काजीपुरा, रामपुरा
मजहर, पिता अब्दुल गनी शेख मुसलमान, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़ी खंदार, रामपुरा
रियाज हुसैन, उर्फ सोहेल लाल । पिता रउफ हुसैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी मदारबाग, रामपुरा
शामिल हैं।
थाना रामपुरा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube