MP में बनेंगे चार परमाणु बिजली संयंत्र, शिवपुरी के भीमपुर और मंडला के चुटका का नाम तय

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आने वाले वक्त में मध्यप्रदेश में भी परमाणु संयंत्रों के जरिए बिजली का उत्पादन होगा. बिजली उत्पादन का ये सबसे अच्छा और प्रदूषण रहित तरीका माना जाता है. राज्य में चार जगहों पर नीमच, देवास, सिवनी और शिवपुरी में इसकी स्थापना होने की संभावना है. शिवपुरी में मंडला में तो जगह भी फाइनल हो चुकी है.जरुरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही मध्य प्रदेश के चार जिलों में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने जा रही है. ये चार जिले हैं- नीमच, देवास, सिवनी और शिवपुरी. इसके लिए कुछ जगहों पर तो बकायदा सर्वे भी पूरा कर लिया गया है. ये संभवतः पहली बार होगा कि राज्य में बिजली उत्पादन के लिए इतने बड़े पैमाने पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे. बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के तहत आने वाले भीमपुर गांव में एक परमाणु संयंत्र को लगाया जाना फाइनल हो चुका है. ये जगह मणिखेड़ा डैम के पास है. इसके लिए संसाधन जुटाए जाने की कवायद भी शुरू हो गई है. डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी ने इस संबंध में बकायदा न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) के चेयरमैन को इस संबंध में पत्र लिखा है.

ब्यूरो रिपोर्ट,,,,

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube