आने वाले वक्त में मध्यप्रदेश में भी परमाणु संयंत्रों के जरिए बिजली का उत्पादन होगा. बिजली उत्पादन का ये सबसे अच्छा और प्रदूषण रहित तरीका माना जाता है. राज्य में चार जगहों पर नीमच, देवास, सिवनी और शिवपुरी में इसकी स्थापना होने की संभावना है. शिवपुरी में मंडला में तो जगह भी फाइनल हो चुकी है.
जरुरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही मध्य प्रदेश के चार जिलों में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने जा रही है. ये चार जिले हैं- नीमच, देवास, सिवनी और शिवपुरी. इसके लिए कुछ जगहों पर तो बकायदा सर्वे भी पूरा कर लिया गया है. ये संभवतः पहली बार होगा कि राज्य में बिजली उत्पादन के लिए इतने बड़े पैमाने पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे. बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के तहत आने वाले भीमपुर गांव में एक परमाणु संयंत्र को लगाया जाना फाइनल हो चुका है. ये जगह मणिखेड़ा डैम के पास है. इसके लिए संसाधन जुटाए जाने की कवायद भी शुरू हो गई है. डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी ने इस संबंध में बकायदा न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) के चेयरमैन को इस संबंध में पत्र लिखा है.










