आंपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत सुवासरा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही06 घण्टे मे ही अपहृत बालिका को किया दस्तयाब

By अजिमुल्ला खान

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now


आंपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत सुवासरा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
06 घण्टे मे ही अपहृत बालिका को किया दस्तयाब

     पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी के संबंध मे चलाये जा रहे अभियान आँपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतू श्रीमान पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री विनोद कुमारी मीना के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को निर्देशीत किया गया था । जो इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ सुश्री हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के निर्देशन मे इन्चार्ज थाना प्रभारी सुवासरा उप निरीक्षक रतनलाल कटारा द्वारा व गठित टीम द्वारा दिनांक 24.11.2025 से अपहृत बालिका उम्र 16 साल 03 माह को दस्तयाब किया गया । 

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 24.11.2025 को सूचनाकर्ता ने अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 साल 03 माह के अपहृत हो जाने संबंधी रिपोर्ट थाने पर की थी जिस पर से थाना सुवासरा पर अपराध क्रमांक 360/25 धारा 137(2) बी एनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दोराने विवेचना प्रकरण मे गठित टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुऐ विश्वसनीय मूखबिर तंत्र की मदद से अपहृता को मात्र 06 घण्टे मे दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की व अपहृता को सकुशल उसके परिवार के सुपूर्द किया गया ।

सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे उनि रतनलाल कटारा इन्चार्ज थाना प्रभारी सुवासरा , सउनि लक्ष्मणसिंह सिंह डोडियार , सउनि चालक अशोक उईके , प्रआर 81 सुमित यादव , महिला आऱक्षक 63 रेखा आर्य का विशेष योगदान रहा है ।

अज्जीमुला खान/दशरथ माली

9179319989/7582066951

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube