मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील के ग्राम धाऊखेड़ी में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया। यह घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है।मगरमच्छ संभवतः पास की नदी या तालाब से भटककर गांव की गली में पहुंच गया था। मगरमच्छ को देखते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग भयभीत हो गए।किसी भी संभावित अनहोनी को टालने के लिए, गांव के साहसी ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने अपनी सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से मजबूत रस्सों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से बांधकर काबू में कर लियाग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन उनका आरोप है कि तत्काल सूचना के बावजूद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश और निराशा का माहौल पैदा हो गया। देर से पहुंची वन विभाग की टीम ने आखिरकार ग्रामीणों द्वारा काबू किए गए मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद सोमवार की देर रात उसे सुरक्षित रूप से नदी में छोड़ दिया
ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर

अजीमुल्ला खान/दशरथ माली
9179319989/7582066951










