शरीफ खान की रिपोर्ट –
चित्तौड़गढ़। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत की कार्यकारिणी विस्तार प्रक्रिया के तहत चित्तौड़गढ़ जिले से डॉ. पारूल जैन को शहर जिला समन्वयक तथा डॉ. लाजवन्ती छतवानी को ग्रामीण जिला समन्वयक पद पर मनोनीत किया गया।
इस नियुक्ति की जानकारी नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ललित नारायण आमेटा ने प्रदान की।
डॉ. आमेटा के अनुसार डिजिटल मंच के माध्यम से यह कार्यकारिणी विस्तार युवाओं को संगठन से जोड़ने और सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। दोनों जिला समन्वयकों द्वारा जिले के युवाओं को जोड़ते हुए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु डिजिटल माध्यम से सक्रिय योगदान दिया जाएगा।
इसके साथ ही संगठन ने कमलेश आमेटा, निवासी सोडाला, को जयपुर के लिए मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। यह जानकारी भी डॉ. ललित नारायण आमेटा द्वारा साझा की गई।










