जयपुर से ब्यूरो रिपोर्ट कमलेश आमेटा
निंबाहेड़ा/भारतीय मीडिया एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर मलिक ने निंबाहेड़ा क्षेत्र में गत कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे शरीफ मेव को चितौड़गढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक ने नियुक्ति पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मीडिया एसोशिएशन विगत कुछ वर्षों से भारत के विभिन्न क्षेत्रों से संपादित एवं प्रकाशित विभिन्न चैनलों, समाचार पत्रों एवं पोर्टलों के माध्यम से कार्यरत पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्यरत है।










