मनासा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की कार्यवाही- खाद्य पदार्थो के 11 नमूने लिए

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मनासा आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच की टीम द्वारा सोमवार को मनासा स्थित सन्मति इंटरप्राइसेज, गोपाल रामदयाल सोडानी एवं श्री बालू स्वीट्स एंड नमकीन का आकस्मिक निरीक्षण किया।
  खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा उक्त फर्मों पर विक्रय हेतु भंडारि‍त एवं निर्मित खाद्य पदार्थ मलाई बर्फी, मावा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मावा बर्फी, मूंगफली तेल, सहित 11 नमूने लिए गए। नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जाएगी। फर्म गोपाल रामदयाल सोडानी मनासा एवं श्री बालू स्वीट्स एंड नमकीन मनासा के परिसर पर नियमानुसार साफ सफाई नहीं पाए जाने पर उक्त अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों यशवंत कुमार शर्मा एवं राजू सोलंकी की टीम द्वारा की गई।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube