कुकडेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान व मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भीमसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थ परिवहन करते कार मय 36 किलो डोडाचुरा के पकडने में सफलता हासिल की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण थाना कुकडेश्वर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.10.2025 को

टामोटी रोड पर नाकाबंदी करते एक सफेद रंग की वेन्यु कार आती दिखी जिसे पास आने पर रोका तथा चैक करते वाहन क्र. एमपी 09 एपी 4523 में दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे भरे मिले जो मौके एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर वेन्यु कार क्रं. एमपी 09 एपी 4523, दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरे कुल 36 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर वाहन चालक आरोपी तेजराम उर्फ तेजु पिता रतनलाल गुर्जर उम्र 49 साल निवासी मालखेडा थाना रामपुरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। जिस पर से थाना हाजा पर अपराध क्र. 260/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मादक पदार्थ के लाने के स्त्रोत व अन्य आरोपियों के संबंध में विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • तेजराम उर्फ तेजु पिता रतनलाल गुर्जर उम्र 49 साल मालखेडा

जप्त मश्रुका

थाना रामपुरा

01 वेन्यु कार एमपी 09 एपी 4523 कीमती 8 लाख रुपये

02 दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में भरे कुल 36 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 75000 रुपये

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरी भीमसिंह सिसोदिया व

पुलिस टीम कुकड़ेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube