मंदसौर: मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउण्डेशन जो की विगत 6 सालो से शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सहीत विभिन्न क्षैत्रो में कार्य कर रही हैं। हाल ही में संस्था ने अपने 6टे स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में एक और पहल करते हुए नन्हे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जाेड़ने के मकसद से “नन्हे हाथों में पर्यावरण” अभियान की शुरुआत की जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को केंद्र में रखकर चलाया जाने वाला एक विशेष कार्यक्रम रहेगा। जिसमें 5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जाेड़ना व छोटी उम्र से ही बच्चों में प्रकृति प्रेम ,पर्यावरण- सुरक्षा,और स्वच्छता के अनुशासन को विकसित करना है। इस अभियान के तहत संस्था द्वारा वर्षभर शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में पहुंच बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए एक्टिविटी करवाना होगा। इस अभियान को विस्तार स्वरूप देने के लिए राजस्थान की ग्रीन लिटिल बेबी के नाम से प्रसिद्ध श्रेया कुमावत को इस अभियान की ब्रांड एंबेसडर नियुक्ति किया गया हैं। बता दें की श्रेया कुमावत ने बाल्यकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को जीवन का मिशन बना लिया। अपने घर पर टेरेस गार्डन की शुरुआत कर सैकड़ो किस्म के फूलाें, औषधीय पौधों को अपने हाथों से तैयार कर 25हजार से अधिक निःशुल्क आम में वितरित किए। वहीं 12 राज्यों में 2 हजार से अधिक काॅम्बाे सीड पैकेट्स लोगों को भेजकर हरियाली लाने काम किया। वहीं प्रत्येक सप्ताह एक स्कूल में प्रार्थना सभा के समय जाकर बच्चों को वृक्षारोपण, सीड बॉल,कचरा प्रबंधन, जैव विविधता और जल संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूक करती हैं। इस तरह देश की नवयुवा पीढ़ी में पर्यावरण चेतना विकसित करने का सतत प्रयास कर रही है। श्रेया कुमावत ने भी संस्था बी.आर. फाउण्डेशन के अभियान नन्हे हाथों में पर्यावरण की सराहना की। संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा परिहार मंदसोर ने बताया की इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर श्रेया कुमावत को बनाया गया ताकी वह अपने अनुभव के माध्यम से हरे-भरी मालवा माटी को संरक्षित रखने के लिए बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने। श्रेया कुमावत का संस्था बी.आर. फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए बधाई शुभकामनाए दी।
संस्था बी.आर.फाउंडेशन की पहल: नन्हे हाथों में पर्यावरण की ब्रांड एम्बेसडर बनी राजस्थान की “ग्रीन लिटिल बेबी श्रेया कुमावत”
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:
