कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष के तत्वावधान में भारत माता और वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा वाहन रैली

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

दशरथ माली -चीताखेड़ा

14 अगस्त। भारत माता और वीर सैनिकों के सम्मान में हर घर तिरंगा लहराने एवं जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली पहल है। भारत सरकार द्वारा यह मुहिम आजादी के अमृत महोत्सव के परिपेक्ष्य प्रारंभ की गई थी और इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियानके तहत भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी के तत्वावधान में तिरंगे की शान देशभक्ति के गीतों और उत्सव पूर्ण नारों के साथ बस स्टैंड चीताखेड़ा से नीमच तक मंडल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ के रूप में शुरू हुई।

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत  गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और प्रेम के भाव के साथ  प्रगतिशील भारत की आजादी की 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने, लोगों द्वारा हर घर तिरंगा घर -घर तिरंगा और भारत माता की जय......, विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा .......आदि देशभक्ति जय जयकार के गगनभेदी नारों से गूंजायमान करते हुए हाथों में तिरंगा लहराते हुए कोई टू-व्हीलर तो कोई फोर व्हीलर अपने - अपने वाहनों को लिए चल रहे थे। इस मौके पर जिला पंचायत पूर्व जिलाध्यक्ष अवंतिका जाट, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, सरपंच अनिल पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, सुरेश शर्मा मेडिकल, नरेश पाटीदार, रामसिंह सिसौदिया, राजमल परमार सहित ई वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप से तिरंगा रैली में साथ चल रहे थे।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube