किसानों का दूसरे दिन भी जारी रहा लेदी चौराया धरना प्रदर्शन

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रिपोर्टर सत्यनारायण बैरागी
भानपुरा-निप्र विगत वर्ष खरीफ की सोयाबीन में पीले मोजक से खराब हुई सोयाबीन की फसल की नुकसानी का बीमा क्लेम में हुई अनियमितता पर किसानों में आक्रोश देखने को मिला कल गुरुवार को तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने के पश्चात भानपुरा तहसील के लेदी चौराया पर गांव ओसारा कलाकोट समेरी ढाबा बोरदा धुँआखेड़ी आकी चौकी बिंडगांव संधारा ओसरना मोखमपुरा आदि गांवों के किसानों और जनप्रतिनिधियों किसान नेताओं ने लेदी चौराया पर धरना देकर चक्का जाम आज शुक्रवार तक जारी रखा हुवा है कल गरोठ अनुविभागीय अधिकारी गरोठ तहसीलदार भानपुरा नायब तहसीलदार हल्का पटवारी भानपुरा थाना प्रभारी पुलिस जवान ग्राम कोटवारों की उपस्थिति के बीच किसानों से बातचीत हुई पर किसानों की मांगों पर प्रशासन के बीच बातचीत नहीं बनी और चक्का जाम रात भर जारी रहा आज तड़के सुबह से ही किसान अपनी मांगो के समर्थन हेतु चक्का जाम करते रहे है किसानों का रात्रिकालीन भोजन की व्यवस्था भी सभी किसानों के जनसहयोग से की गई ।किसानों ने चक्का जाम में स्कूल छात्रों की बसो और हॉस्पिटलों के मरीजों को चक्का जाम से बाहर रखा है जिससे किसी को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा रात्रि जाम में औरतों को भी जाम से सकुशल किसानों द्वारा निकाला गया। किसानों की स्पष्ट मांग है कि जहा तक हमारी मांग और किसानों को उचित बीमा राशि नहीं मिल जाती तब तक हम धरने पर बैठे रहेगे ।किसानों ने हल्का पटवारियों पर भी आरोप लगाया है कि हल्का पटवारियों ने किसानों की उचित कार्यवाही नहीं की और गलत सर्वे या आंकलन बीमा कंपनियों को कम बताया जिससे किसानों को उचित बीमा राशि प्राप्त नहीं हुई है।अनुविभागीय अधिकारी भानपुरा तहसीलदार और थाना प्रभारी द्वारा भी किसानों को समझाया गया कि विभाग बीमा कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर किसानों के बीच बीमा कंपनी के फील्ड ऑफिसरों को बुलाकर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया गया पर किसानों ने लिखित में लेने की मांग पर अड़े रहे जिससे कोई समाधान नहीं निकला और धरना चक्का जाम आज शुकवार दोपहर तक जारी है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube