आखिर मोहन मलिक पर कौन मेहरबान?? बेसला में फर्जी इलाज! कथित ‘बंगाली डॉक्टर’ का ऑपरेशन खेल बेनकाब, प्रशासन पर भी उठे गंभीर सवाल

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नीमच में मौत का फर्जी इलाज! कथित ‘बंगाली डॉक्टर’ का ऑपरेशन खेल बेनकाब, प्रशासन पर भी उठे गंभीर सवाल”रिपोर्टनीमच। जिले में एक बार फिर फर्जी चिकित्सा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। कथित रूप से बिना वैध मेडिकल योग्यता के स्वयं को डॉक्टर बताने वाला एक तथाकथित ‘बंगाली डॉक्टर’ लंबे समय से तीन रोड क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस पर मरीजों के ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप कर रहा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, वर्षों से कथित फर्जी डॉक्टर द्वारा मरीजों की जान जोखिम में डालकर ऑपरेशन किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने लंबे समय तक यह खेल किसके संरक्षण में चलता रहा।सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने पहले भी जांच और कार्रवाई के दावे किए थे, लेकिन मामले में न तो सख्त कानूनी कार्रवाई दिखाई दी और न ही जिम्मेदारों की जवाबदेही तय हुई। अब जब यह मामला फिर सुर्खियों में आया है तो स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई होती, तो कई लोगों की जिंदगी को खतरे में पड़ने से बचाया जा सकता था। जनता की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई हो।स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता। ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई ही जनता का भरोसा कायम रख सकती है।

📢 जुड़े रहें स्टार हिंदी न्यूज़ के साथ✍️ दशरथ माली चचोर

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube