नीमच में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
, शव रखकर किया चक्काजाम
; मासूम बेटी के सिर से उठा मां का साया
नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र के बालागंज गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों के अनुसार महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे का आदी था और आए दिन पूजा के साथ मारपीट व प्रताड़ना करता था। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसी मांग को लेकर परिजनों ने शव को पुलिस कंट्रोल रूम मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने समझाइश देकर जाम खुलवाया। इधर, चार माह की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठने से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट,,, दशरथ माली चचोर

अज्जीमुल्ला खान
दशरथ माली









