भानपुरा तहसील के ग्राम ओसारा के किसानों ने भनोहड़ा तहसीलदार को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर बताया कि विगत वर्ष 2025 की खरीफ फसल के समय अतिवृष्टि के कारण हमारे ग्राम औसारा में करीब 80 से 90 प्रतिशत फसल की नुकसानी हुई थीं तथा उक्त समय मौजा पटवारी ने मौके पर आकर नुकसानी का सर्वे किया था। किसानो ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत प्रभावित कृषकों को केवल मात्र 20.68 प्रतिशत नुकसानी बताकर बीमा राशि का वितरण किया गया है जबकि सीमावर्ती अन्य ग्राम संधारा, लेदीकलां, लेदीखुर्द, बोरदा, ओसरना आदि ग्रामों में करीब 75 प्रतिशत से अधिक नुकसानी बताकर बीमा राशि का वितरण किया गया है। इरा प्रकार बीमा राशि के भुगतान करने में हम ग्राम औसारा के किसानों के साथ भेदभाव किया गया है जबकि मौजा पटवारी एवं कृषि विभाग के ग्राम सेवक /अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण के दौरान करीब 80 से 90 प्रतिशत नुकसानी की जानकारी देकर बीमा राशि दिलवाने का आश्वासन दिया गया था तथा अब भी इनके द्वारा बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 80 से 90 प्रतिशन नुकसानी होने का आंकलन कर संबंधीत विभाग में जानकारी प्रस्तुत की गई थीं। किसानो ने ज्ञापन सौंप मांग की है कि बीमा राशि वितरण में हो रही धांधली की निष्पक्ष जांच करवाई जाकर दोषीयों के विरूद्ध कार्यवाही की जावे तथा हम ग्राम औसारा निवासी कृषकों को 80 से 90 प्रतिशत नुकसानी का मुआवजा दिलवाया जाए अन्यथा कि स्थिति में एक सप्ताह बाद हमें अपने हक अधिकार की लड़ाई हेतु प्रदर्शन करना पड़ेगा।
किसानो ने बीमा राशि के भुगतान में भेदभाव करके आर्थिक नुकसान पहुँचाने का लगाया आरोप तहसीलदार को उचित मुआवजा दिलवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









