43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस; नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत

रामपुरा। नगर परिषद रामपुरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के.एल. सूर्यवंशी मंगलवार को 43 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। रामपुरा नगर परिषद में उनका तीन वर्ष का कार्यकाल रहा। इसी अवसर पर नगर परिषद में 42 वर्षों तक सेवाएं देने वाले सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया का भी संयुक्त रूप से विदाई समारोह नगर परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने दोनों का सम्मान कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरच्या, पार्षद संदीप धूलिया, एल्डरमैन केसरबाई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने के.एल. सूर्यवंशी और दौलतराम कलोशिया को पुष्पहार, शॉल, श्रीफल एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दोनों का आत्मीय स्वागत किया।
विदाई समारोह में के.एल. सूर्यवंशी ने कहा कि 43 वर्षों की शासकीय सेवा में रामपुरा में बिताए गए तीन वर्ष उनके प्रशासनिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं। उन्होंने नगरवासियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि यहां मिला स्नेह, विश्वास और सहयोग जीवनभर उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद रामपुरा उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।
वहीं दौलतराम कलोशिया ने 42 वर्षों की सेवा यात्रा को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान मिला अपनापन और सम्मान वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कुंदनमल धूलिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति ने व्यक्त किया।
समारोह के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी दौलतराम कलोशिया का बैंड-बाजे के साथ सम्मान जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उनके निवास तक पहुंचा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन में सम्मान, आत्मीयता और भावुकता का माहौल देखने को मिला।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube