कर्बला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मनाया तीजा शेख सैय्यद पठान कमेटी ने की जल सेवा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान
नीमच पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की याद में नीमच जिले में मोहर्रम पर्व मनाया गया। इसी कड़ी के तहत रविवार को तीजा मनाया गया। जिसमें नीमच सिटी, केन्ट ,बघाना तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जायरीनों की आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जायरीनों के लिए शेख सैय्यद पठान कमेटी के सदर सलीम खान के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा जल सेवा की गई। उन्होंने कहा कि कर्बला का वाकिया हमें पैगाम देता है भुखें व्यक्ति को खाना खिलाओ तथा प्यासे को पानी पिलाओ,जालिम के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाओ नहीं तो पूरी दुनिया से इंसानियत खत्म हो जाएगी। झंझारवाड़ा स्थित कर्बला में पहुंचकर सभी रोजों पर फुल,इत्र,लोबान से अपनी-अपनी मन्नत उतारी जिसमें हिंदू मुस्लिम समाज के लोग सहित बच्चे बूढ़े शामिल थे। बहुत से लोगों ने मन्नत मांगी तथा महिलाओं ने खुट की रस्म तालाब किनारे अदा की ज्ञात रहे की 26 जुन को मुहर्रम पर ताजियें निकाल कर जिले भर में शहादत पर्व मनाया गया। आरिफ शेख ने बताया की कर्बला मैदान पर मेलें जैसा नजारा दिखा जगह-जगह खाने पीने की दुकानें, खेल- खिलौने की स्टालें लगी हुई थी। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने शरबत, हलीम,तबर्रुक का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैय्यद हसन अली,जाहिद भाई कादरी, हयात खान चाचा,यूनुस उर्फ छुट्टन खान आदि मोजुद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से बघाना पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube