मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट: रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था से लेकर नगर की समस्याओं पर हुई चर्चा

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रामपुरा थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी निकिता सिंह, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया, थाना प्रभारी विपिन मसीह, नगर परिषद इंजीनियर स्वप्निल भूरिया, विद्युत विभाग के श्री जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराया जा सके।

एसडीओपी निकिता सिंह ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक में नगर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नल-जल योजना के तहत नगर के गड्ढों को भरने, पेयजल व्यवस्था में सुधार, आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान तथा विद्युत विभाग से संबंधित मुद्दों पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नगर के बस स्टैंड पर गुजर रही 33 केवी लाइन पर गार्डिंग कराने से जुड़े विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर आदर्श हिंदू सेवा समिति के पदाधिकारी, अंजुमन इस्लाम जमात के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube