मय मारुति स्वीफ्ट डीजायर कार को जप्त करने में थाना रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता
श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, मारुति स्वीफ्ट डीजायर कार को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 13-14.06.2026 को दरमियानी रात कॉम्बिग गश्त के दौरान नाकाबन्दी के दौरान नाकाबन्दी तोडकर भागी मारुति स्वीफ्ट डीजायर कार क्रमांक RJ 14 CT 9973 से 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 12,00,000 रुपये को बरामद किया गया, चालक रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल होने से भागने में सफल रहा। उक्त कार क्रमांक RJ 14 CT 9973 के अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 13-14.06.2026 को दरमियानी रात कॉम्बिग गश्त के दौरान थाना रतनगढ के एनडीपीएस एक्ट में अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 5,000 रुपये के ईनामी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया एवं 02 स्थाई वारण्टी एवं थाना सिंगोली के 01 फरार वारण्टी एवं अपराध विवेचना में फरार आरोपी को पकडने में सफलता मिली एवं 03 पृथक-पृथक प्रकरणों में कुल 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब का जप्त करने में जप्त की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ तथा प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे सायबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भुमिका रही।








