मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, भाजपा के महेश केवट की जीत लगभग तय
भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्यसभा राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। नामांकन पर उठी आपत्तियों और जांच के बाद निर्वाचन प्रक्रिया में यह फैसला लिया गया, जिससे कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है
नामांकन रद्द होने के बाद राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश केवट की राह आसान हो गई है और उनकी जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है
इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है, जबकि भाजपा ने इसे नियमों और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप निर्णय बताया है








