क्रेशर माइंस की ब्लास्टिंग से कांप रहा बसनिया गांव, स्कूल भवन में पड़ी दरारें, ग्रामीणों में दहशत

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

रामपुरा तहसील के ग्राम बसनिया में माइंस संचालकों की मनमानी का आरोप, सरपंच बोले- जनसुनवाई में उठाएंगे मुद्दा
खबर:
रामपुरा तहसील मुख्यालय के समीप भगोरी पंचायत अंतर्गत ग्राम बासनिया में संचालित क्रेशर माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि माइंस संचालकों की मनमानी और हिटलरशाही के चलते प्रतिदिन होने वाली ब्लास्टिंग से गांव की जमीन तक हिल रही है, जिससे लोग दहशत के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग का सबसे ज्यादा असर गांव के बच्चों और विद्यालय भवन पर पड़ रहा है। ब्लास्टिंग के कंपन से स्कूल भवन में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और लगातार क्रैक बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो विद्यालय भवन कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
गांव में बढ़ती चिंता के बीच सरपंच दशरथ गुर्जर ने बताया कि माइंस में हो रही लगातार ब्लास्टिंग से पूरे गांव में डर और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जनसुनवाई में आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि माइंस में होने वाली ब्लास्टिंग की जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube