केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने 14 जून को नशा कार्रवाई करते हुए 2046.850 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, एक अशोक लेलैंड कंटेनर ट्रक जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
CBN चित्तौड़गढ़-2 और कोटा की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी की मंदसौर – जावरा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में डोड़ाचुरा की तस्करी होने वाली है । सूचना पर CBN की संयुक्त टीम ने NH-27 पर बारां जिले के शाहबाद क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में बनाए गए गुप्त चैंबर से 101 बोरियों में छिपाकर रखा गया डोडा चूरा बरामद हुआ।
जब्त मादक पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
CBN की बड़ी कार्रवाई: 2046.850 किलो डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









