पंकज बैरागी रिपोर्टर सुवासरा।
सुवासरा (निप्र) सुवासरा नगर में प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी सकल ब्राह्मण समाजजनो एवं सकल ब्राह्मण समाज की समस्त मात्र शक्तियों द्वारा परशुराम जयंती के पावन पर्व पर स्थानीय शासकीय बावन क्वार्टर के ठीक सामने शीतला माता मंदिर परिसर से प्रातः 9:00 बजे शोभायात्रा प्रारंभ की गई। जो कि हॉस्पिटल रोड, सिंधिया सभा चौक, पुराना बस स्टैंड, ओल्ड पलासिया, राजा टोडरमल मार्ग, सदर बाजार, गणपति चौराहा, चांदनी चौराहा, तहसील रोड, स्थानीय रूनीजा रोड, से होती हुई अंत मै गायत्री शक्तिपीठ परिसर में समाप्त हुई। भव्य शोभा यात्रा का विधि विधान तरीके से परशुराम जयंती पर पूजा अर्चना करते हुए समाज जनों ने परशुराम के जय जयकार लगे। वहीं सुवासरा नगर में सर्वधर्म समाज के समाज जनों ने भी परशुराम जयंती के पावन पर्व पर जगह-जगह स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।










