ब्रेकिंग : 70 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स तस्करी में मंदसौर तक पहुंची ईडी की जांच

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मंदसौर। करीब 70 करोड़ रुपये मूल्य की 70 किलोग्राम एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को इंदौर के साथ मंदसौर सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान ईडी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।

ईडी की यह कार्रवाई इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण की जांच के तहत की गई। जांच में सामने आया कि मामले का एक प्रमुख आरोपी फरार था, जिसकी हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर में कई दिनों तक निगरानी के बाद पहचान कर तलाशी अभियान चलाया गया।

सूत्रों के अनुसार, मंदसौर कनेक्शन की भी गहन जांच की जा रही है और जब्त दस्तावेजों के आधार पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े आर्थिक नेटवर्क व अन्य संदिग्धों की भूमिका खंगाली जा रही है।

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube