भानपुरा – दिव्य, अलौकिक धाम इंदरगढ़ मारुति आश्रम भानपुरा पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष की 17 जुलाई को ब्रह्मलीन योगी रामनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे , गुरु वाणी एवं भजन संध्या का विशाल आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित जिले एवं प्रदेश और अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुजन शामिल हुए । अखिल भारतीय संत समिति पुजारी संघ भानपुरा द्वारा इंद्रगढ़ आश्रम पर गरिमामयी समारोह में पूज्य महाराज श्री रामनाथ जी की समाधि पर पुष्प अर्पित किया एवं योगी प्रकाश नाथ महाराज का संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। योगी प्रकाश नाथ महाराज का विशेष सम्मान किया गया। अखिल भारतीय संत समिति पुजारी संघ के सदस्यों ने महाराज श्री की धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें पारंपरिक रूप से शाल और श्रीफल (नारियल) भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी संघ भानपुरा के अध्यक्ष सियाराम शर्मा , उपाध्यक्ष कुंज बिहारी आचार्य, उपाध्यक्ष प्रहलाद दुबे , सचिव देवेंद्र शर्मा , कोषाध्यक्ष कमल खोजी, शानू पाराशर , लोकेश उपाध्याय , जीवराज तिवारी , भेरुलाल पुजारी, रघुनाथ प्रसाद, सत्यनारायण बैरागी,बाबुल्दा बृजमोहन बैरागी, गोपाल गोस्वामी, कमल बैरागी, विशाल पुजारी सहित अन्य समस्त पुजारी उपस्थित रहे ।
इंद्रगढ़ मारुति आश्रम पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, पुजारी संघ ने शाल श्रीफल भेंट किया सम्मान
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









