आदिवासी गांव में जल जीवन मिशन योजना दम तोड़ कर,शो फीस के रूप में काम आ रही है। जिम्मेदार ध्यान दें।

By starhindinewslive@gmail.com

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट

जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर पहुंच नल जल योजना आज कई जगह अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है प्राप्त समाचारों के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों तक पानी उपलब्ध कराने की सुविधा मुहैया कराई गई थी जिससे कि ग्रामीण जनों को निर्मल और शुद्ध जल मिल सके लेकिन ठेकेदारों द्वारा घटिया सामग्री लगाकर नल जल योजना को पलीता लगाने का प्रयास किया गया है प्रत्येक ग्राम में जहां पर जल जीवन योजना स्थापित की गई उसकी लागत वहां पर लगाए गए बोर्ड के मान से 16 लाख ₹25000 बनती है। किंतु अफसोस इस बात का है। कि शासन के करोड़ों रुपए लगने के बावजूद भी यह नल जल योजनाएं अपनी बेबसी पर आंसू बहा रही है। दिखावे में मात्र हर गांव में स्टैंड पर स्थापित पानी की टंकी या नजर आएगी किंतु कहीं पर ट्यूबवेल की मोटर नहीं है। या जली हुई है। जिसकी सुध लेने वाले कोई नहीं है। आज ग्रामीण कई गांव में 16 लाख 25 हजार रुपए की योजना के होते हुए भी दर-दर की ठोकरें खाकर पानी लाने के लिए मजबूर हैं। शासन को चाहिए की इतने लाखों रुपए में तो कम लागत में कुआं बन जाता तथा कुऐ से पानी सप्लाई हो सकता था शासन इस ओर ध्यान देकर जहां पर बंद व्यवस्था है। उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने की कृपा करें। उक्त योजना ग्राम पंचायत राजपुरा के अंतर्गत आने वाले
नया पुराना, जूना पुराना व किशनपुरा पंचायत के बजिया तलाई में संचालित है। लेकिन रख रखाव देख भाल के अभाव में दम तोड़ चुकी है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट

starhindinewslive@gmail.com

अजीमुल्ला खान, नीमच जिले के रामपुरा तहसील के छोटी खंडार गाँव के मूल निवासी हैं। 15 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे अजीमुल्ला खान स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देते हैं। स्थायी पता: छोटी खंडार, रामपुरा, जिला - नीमच (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता अनुभव: 15 वर्ष ब्लड ग्रुप: A+ (ए पॉजिटिव) संपर्क: 9179319989

Related Posts

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube