झूठे केस में पत्रकार को फंसाने का षडयंत्र उजागर, लामबंद हुए पत्रकार एसपी को सौंपा ज्ञापन।

By अजिमुल्ला खान

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पत्रकार को झूठे केस में फंसाने का षडयंत्र उजागर, पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, सख्त कार्यवाही की मांग…!!नीमच। जिले में एक पत्रकार को झूठे और षड्यंत्रपूर्वक मामले में फंसाने का मामला उजागर हुआ। नीमच कैंट पुलिस ने घटना के तुरंत बाद त्वरित प्रभाव से एक्शन लेते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और घटना का मास्टरमाइंड विष्णु मीणा सहित महिला आरोपी पुष्पा चौरसिया को गिरफ्तार किया और अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी संबंध में नीमच जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को एक ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन में बताया गया कि 25 नवंबर की रात कुछ व्यक्तियों ने पत्रकार महेश जैन के ग्वालटोली स्थित ऑफिस में घुसकर पत्रकार को अवैध वसूली के इरादे से साजिश रचकर झूठे प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया और मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। पत्रकारों ने इस घटनाक्रम पर गंभीर आपत्ति जताई है पत्रकारों ने कहा कि यह घटना मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और जिले में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अभिव्यक्ति की आज़ादी और निष्पक्ष पत्रकारिता को कमजोर करने वाली ऐसी हरकतों की निंदा की नीमच जिले के पत्रकारों ने मांग की कि पत्रकार को षडयंत्र पुर्वक फंसाने को लेकर मुख्य आरोपी विष्णु मीणा ने अपनी महिला साथियों के जरिए घटना को अंजाम दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विष्णु मीणा के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। ऐसे में ऐसे आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मुकेश सहारिया विष्णु परिहार, हरीश अहीर, राकेश मालवीय, संजय यादव, पवन शर्मा, मनीष बागड़ी, अब्दुल अली इरानी, प्रितेश सारडा, महेश जैन, चेनसिह सौलंकी, अविनाश जाजपुरा, एसएस कच्छावा, बबलु किलोरिया, महेंद्र उपाध्यक्ष, अफजल कुरेशी, आशीष बंग, पवन राव शिंदे, आलम तौकीर, अजय चंद्रवंशी, मुकेश शर्मा, प्रथम सिंह, इमरान खान, रामेश्वर नागदा, विनोद गुर्जर, मोइन शेख, धीरज नायक, देव खताबिया, भावेश मारु, सुरेन्द्र सिंह, हेमंत मेहरा सहित कई पत्रकार मौजूद रहेll

ब्यूरो रिपोर्ट,,नीमच,,

अजीमुल्ला खान/दशरथ माली

9179319989/7582066951

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube