किसानों के ऊपर फिर मंडराए काले बादल 3 दिन से लगातार बे मौसम बारिश ने किसानो की उम्मीदो पर फेरा पानी

By अजिमुल्ला खान

Published On:

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

27 अक्टूबर। नीमच जिले में लगातार बारिश का दौड़ जारी है जहां रामपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चचोर सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार रात 3 बजे शुरू हुई बेमौसम आफत की बारिश आज मंगलवार तक बंद होने का नाम नहीं ले रही जिससे कुछ लोगों को राहत मिली तो कई किसानों को इस बारिश की वजह से नुकसान भी झेलना पड़ा रहा। रविवार को रात्रि 3 बजे से लेकर मंगलबार सुबह 10 बजे समाचार लिखने तक बारिश लगातार अनवरत कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होने से पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक घुल गई, किसान की खेती की सारी व्यवस्थाएं चौपट हो गई।रविवार रात्रि 3 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई जो आज मंगलवार सुबह 10 बजे तक बारिश ने रफ्तार पकड़ी हुई है।जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। किसानों का कहना है कि मावठे के रूप में बेमौसम बारिश होने से किसानों को राहत के साथ आफत भी झेलनी पड़ रही है।।। लगभग किसान सरसों सहित गेहूं-चना की बुआई कर चुके है।पानी गिरने से किसानों को राहत तो मिली पर अत्यधिक बारिश होने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।। खेतों में पानी भर जाने की वजह से खेतों में बोए हुए बीज जो अंकुरित भी नहीं हुए और समय से पहले ही खेतों में पानी भर जाने की वजह से सड़ रहे हैं।।या यूं कहे की इस बैमौसम बारिश से किसानों को राहत तो कम पर नुकसान कई ज्यादा है जिससे किसानों को दोबारा अपने खेतों को बुवाई के लिए तैयारी करना पढ़ सकती हैं। अफीम फसल के लिए यह बारिश का पानी जहर (ऐसिड)है । इसके अलावा भी रबी सीजन की गेहूं,चना,अलसी, मेंथी, मसूर आदि फसलों की बुवाई कर दी है और इनका बीज अंकुरित नहीं हुआ है तो उन किसानों पर आर्थिक रूप से दोहरी मार पड़ेगी और फिर से खेतों को हांक जोतकर खेत तैयार करना पड़ेगा।।

ब्यूरो,, रिपोर्ट,, दशरथ माली चचोर

अज़ीमुल्ला खान/दशरथ माली

9179319989/7582066951

Leave a Comment

Home Home E-Paper E-Paper Facebook News Facebook YouTube YouTube