। नीमच कलेक्टर महोदय , पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच से किया पून: आग्रह –
बैसला के दुर्गेश मीणा से मिली जानकारी अनुसार,
,रामपुरा गिरदावर अनुराग पाटीदार ने रजिस्ट्री नामांतरण में किया गबन फर्जी रजिस्ट्री
क्र.MP279492023A118721281.फर्जी मृतक नामांतरण करवाने वाले के जनक पिता का नाम भेरुलाल है जो जिवित है और ग्राम कोटडी तहसील भानपूरा मे निवासरत है | ग्राम पंचायत बैसला की निर्वाचन नामावली मे भगवान पिता भेरुलाल ही नाम दर्ज है |पटवारी अनुराग पाटीदार ने मृतक नामांतरण मे , हक त्याग रजिस्ट्री और उसके आधार पर नामांतरण मे हक गृहिता के जनक पिता का नाम छिपाते हुए असत्य और फर्जी दस्तावेज तैय्यार किए और पटवारी अनुराग पाटीदार के भाई जितेंद्र पाटीदार की दुकान श्री ऑनलाइन कोर्ट ऐरिया मनासा से रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज तैय्यार व स्लाट बुक किया गया दुकान पर टाइपिंग कार्य के लिए रखे महेंद्र पोरवाल की पत्नी पिंकी पोरवाल SP012743904201900210 की आई डी से रजिस्ट्री करवाई गई |2. रजिस्ट्री मे भदाना ग्राम के निवासी 1 दशरथ पिता स्व. भगवान व तुलसीराम पिता देवीलाल गवाह बने ये दोनों इस पूरे प्रकरण मे पटवारी अनुराग पाटीदार के साथ इस पूरे फर्जी प्रकरण के मास्टर माइंड है | रजिस्ट्री मे मुख्य 2 व्यक्ती व 90 वर्षीय महिला के स्थान पर भदाना के 2 पुरुषों व महिला इन तीनों मे से 2 अनपढ है जिनको रजिस्ट्रार ऑफिस रामपुरा मे पेश किया , नामांतरण के लिए पूर्व तहसीलदार मुकेश निगम के समक्ष पेश किया और फर्जी समझोते मे भी सम्भवतः इन्हीं लोगों को पेश किया होगा समझोते मे कोन पेश हुआ ये जांच का विषय है |3. जितेंद्र पाटीदार की दुकान श्री ऑनलाइन मनासा से जब स्लाट बुक किया तब 2 अस्थायी गवाह बनाए गए 1.रमेश नाथ पिता मोहन नाथ योगी निवासी देवरी खवासा 2.कैलाश नाथ पिता सेवा नाथ योगी निवासी भदवा ईन लोगों ने अपनी स्वयं की जमीन पर रजिस्ट्री करवाने के लिए अपने दस्तावेज पटवारी के भाई जितेंद्र पाटीदार की दुकान पर दिए थे क्षेत्र के भोले- भाले लोग पटवारी अनुराग पाटीदार पर भरोसा करके इन्हें अपने ओरिजिनल दस्तावेज दे देते है पटवारी अपनी दुकान पर इस तरह उन्हें फर्जी कार्यो मे लगा देते है |उन्हें जितेंद्र पाटीदार व टाइपिंग कार्य करने वाले महेंद्र पोरवाल ने उनकी रजिस्ट्री के साथ इस फर्जी रजिस्ट्री मे भी अस्थायी गवाह बना दिया |4 . फर्जी रजिस्ट्री की कलेक्टर महोदय को जनसुनवाई 17/6/25को शिकायत की गई इससे पूर्व लगभग 2 वर्षो मे इस पूरे प्रकरण से दर्जनों शिकायते रामपुरा तहसीलदार से जिला कलेक्टर महोदय तक कि गई लेकिन अफसोस आज दिनांक तक इसमें FIR दर्ज नहीं हो सकीं | 5. कलेक्टर महोदय को जन सुनवाई दिनांक 17/6/25 के बाद रामपुरा तहसीलदार के सामने इस प्रकरण मे 3री बार भदाना के इन्हीं फर्जी लोगों को पेश करके सभी ने झूठे बयान दर्ज करवाकर फर्जी समझोता करके प्रकरण वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया | वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जब हम से पूछा गया कि आपके द्वारा समझौता किया गया तब फिर फर्जीवाडा मे इस पूरे प्रकरण के मास्टर माइंड अनुराग पाटीदार द्वारा किया गया ये पून: साबित हुआ |इस पूरे फर्जी प्रकरण की फाइल रामपुरा थाना प्रभारी को FIR के लिए सोंपी गई व FIR की कॉपी की प्राप्ति ली गई 22 दिन तक कारवाई नहीं होने से पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम FIR दर्ज करवाने के लिए आवेदन एडिशनल SP महोदय को दिया गया व प्राप्ति ली गई उसके बावजूद आज दिनांक तक फर्जी मृतक नामांतरण, फर्जी हक त्याग रजिस्ट्री, फर्जी समझोते और नामांतरण मे पेश होने वाले, गवाह बनने वाले ,असत्य व फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले पर FIR दर्ज नहीं हुई |नीमच जिला कलेक्टर महोदय, नीमच पुलिस अधीक्षक महोदय से मेरा पून: आग्रह है FIR दर्ज करवाये व ठोस कारवाई करे ताकि इस तरह की फर्जीवाडो की पुनरावृति न हो, गरीब किसानो की जमीनों के इस तरह फर्जीवाडे न हो | सादर प्रेषित…….श्रीमान CM Madhya Pradesh श्रीमान Dr Mohan Yadav जी श्रीमान Jagdish Devda जी श्रीमान SP Neemuch Collector Office Neemuch PRO Jansampark Neemuch
रिपोर्ट दुर्गेश मीणा बैसला
ऐसा ही एक और मामला रामपुरा तहसील के चचोर गांव में भू आवास पट्टा वितरण में भी किया गबन एक बहुत बड़ी बस्ती को पट्टा वितरण में किया वंचित वह किसी अन्य खाली जगहों पर जहां फसल पैदा होती है ऐसी खाली जमीन पर कर गए भू आवास पट्टा वितरण,,,, गिरदावर द्वारा जहां देखो जहां भ्रष्टाचार की लिस्ट बढ़ती जा रही,,
चचौर से दशरथ माली की यह विशेष रिपोर्ट,,,













