रामपुरा। अवैध शराब के खिलाफ रामपुरा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भादाना क्षेत्र के नाले के पास दबिश देकर अवैध रूप से रखा गया लगभग 500 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने नाले के किनारे प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखा गया लाहन बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही पूरे लाहन को नष्ट कर दिया दबिश के दौरान पुलिस को मौके से कोई आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
रामपुरा पुलिस का एक्शन: भादाना के नाले से 500 लीटर अवैध लाहन नष्ट`
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









