केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत 18 जुलाई 2026 को चित्तौड़गढ़ जिले के नेटावल महाराज–ओदुंद मार्ग पर कार्रवाई करते हुए 136.150 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में संदिग्ध वाहन का पीछा कर उसे रोका गया। चालक के भागने के प्रयास के दौरान चेतावनी स्वरूप फायरिंग भी की गई। बाद में वाहन की तलाशी में 7 बोरियों में भरा डोडा चूरा बरामद हुआ।
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: 136.150 किलो अवैध डोडा चूरा और हुंडई क्रेटा कार जब्त
By starhindinewslive@gmail.com
Published On:









